टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज सतरिख में गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता अभियान व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)मो० 9453668791
बाराबंकी। रविवार को टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज सतरिख में गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता अभियान व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संचालन प्रवक्ता डा. वीर विक्रम सिंह द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात् प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता, प्रवक्ता डा. नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। विधि छात्रा वैश्नवी चैधरी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को सर्वस्व समर्पित करने वाला कोई भी महापुरुष हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हमारा सम्मान। हम उन महापुरुषों के सदैव ऋणी रहेंगे जिन्होंने अनेकों यातनाएं सहने के पश्चात् हमे अंग्रेजों से मुक्त कराया। हमें उन महापुरुषों के व्यक्तित्व जैसा स्वयं को बनाना चाहिए। कार्यक्रम को प्रवक्ता डा. शशिकान्त दीक्षित ने सम्बोधित किया। जिसके पश्चात् काॅलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें समस्त उपस्थित लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वच्छता को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रवक्ता मंजय यादव, शिव गोपाल पाण्डेय, धमेन्द्र कुमार, अमजद अंसारी सहित छात्र छात्राओं ने भागीदारी किया।




