
रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी।कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में हाई वोल्टेज लाइन के नीचे पेंट कर रहे युवक को करंट लगने से झुलसा ग्रामीणों की मदद से स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां पर नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया।
थाना देवा क्षेत्र के उखड़ी गांव निवासी कुलदीप 30 पुत्र प्रदीप शनिवार को कस्बा टिकैतगंज स्थित जुम्मनपुरवा गांव के सामने हाई वोल्टेज लाइन के नीचे धान कूटने वाली मशीन को छत पर पेंट कर रहा था। तभी हाई वोल्टेज लाइन में झुलस गया स्थानीय लोगों द्वारा झुलसे हुए युवक को स्थानीय चिकित्सक के यहां लाए गंभीर दशा देखते हुए परिजनों द्वारा लखनऊ स्थित निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए।




