03 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस ने 03 किलो 300 ग्राम गांजा ( कीमत करीब 50,000 / - रु 0 ) बरामद कर एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

रिपोर्ट–स्टेट हेड शमीम
जनपद उन्नाव पुलिस ने आज दिनाक 28.08.2021 को उ 0 नि 0 स्वदेश कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नटपुरवा मोड़ से करीब 20 कदम दूरी पर बहद ग्राम नटपुरवा मजरा रऊकरना से अभियुक्ता प्रीति पथरकट पुत्री राकेश पथरकट उम्र करीब 28 वर्ष नि 0 ग्राम नटपुरवा थाना माखी जनपद उन्नाव को 03 किलो 300 ग्राम गाजा कीमती करीब 50 हजार रु ० बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना माखी में मु०अ०सं० 269/21धारा 8/20 एन डीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्ता:-
प्रीति पथरकट पुत्री राकेश पथरकट उम्र करीब 28 वर्ष नि 0 ग्राम नटपुरवा थाना माखी जनपद उन्नाव।
बरामदगी:-
1. 03 किलो 300 ग्राम नजायज गांजा।
पुलिस टीम:-
1.उ 0 नि 0 स्वदेश कुमार
2.का 0 जगमोहन सिंह
3. का 0 जितेन्द्र प्रजापति
4.का 0 कपिल चौधरी
5. म 0 का 0 सोनी देवी




