भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत बेटियों के लिए एक विशेष योजना सुकन्या समृद्धि खाता डाकघर के माध्यम से लागू की गई
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा जनपदवासी से अपील की गयी कि भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत बेटियों के लिए एक विशेष योजना सुकन्या समृद्धि खाता डाकघर के माध्यम से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 0 से 10 वर्ष तक की आयु की कन्याओं के खाते डाकघरों में प्रारंभिक जमा रूपया 250 से माता अथवा पिता या विधिक अभिभावक द्वारा खोले जा सकते है। एक अभिभावक द्वारा केवल दो कन्याओ ंहेतु ही खाते खुलवाए जा सकते है। विशेष परिस्थितियों में प्रथम प्रसव में एक साथ 3 कन्याओं का जन्म होने पर अथवा दूसरे प्रसव में एक साथ दो कन्याओं का जन्म होने पर चिकित्सीय प्रमाण के आधार पर 3 कन्याओं के खाते खुलवाने की अनुमति भारत सरकार द्वारा की जाएगी।। पूरे भारतवर्ष में एक कन्या के नाम से केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। इस खाते में 15 वर्ष तक धनराशि जमा करनी हो और खाते में जमा धनराशि ब्याज सहित 21 वर्ष पूर्ण होने पर भुगतान की जाएगी। इस खाते में प्रतिवर्ष कम से कम रूपया 1000 जमा किया जाना अनिवार्य है परन्तु माता पिता अपनी सुविधा अनुसार प्रतिवर्ष अधिकतम रूपया 150000 तक जमा कर सकते है। इस खाते पर वर्तमान में जमा धनराशि पर रूपया 7.6 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज अर्जित होगा तथा खाते में प्रतिवर्ष जमा की गई धनराशि पर आयकर की धारा 80 सी के तहत छूट भी अनुमन्य है। कन्या की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी शिक्षा अीिाव विवाह हेतु आवश्यकता पड़ने पर खाते में जमा रकम में से 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। यदि किसी जमाकर्ता कन्या के जन्म के समय ही खाता खुलवा कर 1000 रूपये प्रतिमाह जमा करता है तो जमाकर्ता द्वारा 15 वर्ष में कुल 180000 जमा किया जाएगा किन्तु परिपक्वता पर रु0 510373 की राशि प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि बेटियों की आर्थिक सुरक्षा शिक्षा एवं विवाह हेतु धनराशि व्यवस्था के लिए इस योजना का प्रसार अपनी ग्राम सभा में कराते हुए पात्र कन्याओं के अभिभावकों को प्रेरित कर उक्त खाता डाकघर में खुलवाकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। इस योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु आप निकटतम डाकघर से अथवा डाक अधीक्षक बाराबंकी मंडल से उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 05248-222460 पर सम्पर्क कर सकते है।




