समाज के सभी वर्ग को हम साथ लेकर चलते है: साकेंद्र प्रताप वर्मा
शिक्षक चिकित्सा कैशलेस योजना का विधायक कुर्सी ने किया शुभारंभ।

समाज के सभी वर्ग को हम साथ लेकर चलते है-(साकेंद्र प्रताप वर्मा)
शिक्षक चिकित्सा कैशलेस योजना का विधायक कुर्सी ने किया शुभारंभ।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
फतेहपुर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने बुधवार को सांस्कृतिक नगरी वाराणसी से शिक्षकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा का आरंभ किया,इसी क्रम में विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने फतेहपुर के बाबा मैरिज लॉन में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों की उपस्थिति में योजना का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बेसिक शिक्षकों को योजना से संबंधित कैशलेस कार्ड दे कर सम्मानित किया। इस अवसर विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा का स्वरूप बदलने के लिए मुख्यमंत्री बालिका विद्यालय निंदूरा की स्थापना हुई। गरीब और श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने के लिए हमने लगातार निपुण भारत को लागू किया, पहली बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 1 करोड़ रुपए के एमओयू को टाई अप किया है, जिससे दुर्घटना में तुरंत राहत मिल सकेगी,। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि शिक्षा में परिवर्तन हुआ है और हम आगे भी करेंगे, मुख्यमंत्री की बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम योगी जी ने मांगी है वह हमारे शिक्षक निश्चित रूप से पूरा करेंगे कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर धर्मेंद्र प्रसाद और खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा अंबिका प्रसाद ओझा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष सल्पू राम,ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ० विकास चंद्र शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक महिला अध्यक्ष लीलावती, सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश वर्मा ने किया।




