कोषागार एवं आहरण वितरण अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर बहुधा समस्याओं के निराकरण हेतु…..।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
प्रदेश में लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली(एनपीएस) के क्रियान्वयन में जनपद कोषागार एवं आहरण वितरण अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर बहुधा समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद कोषागार एवं आहरण वितरण अधिकारियों को सिस्टम एवं प्रक्रियाओं से भिज्ञ कराने हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में किया गया। सेन्ट्रल रिकार्ड एजेन्सी के प्रतिनिधि रमेश कुमार द्वारा एनपीएस के विभिन्न प्रावधानों को बारीकी से समझाया गया।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली(एनपीएस) के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण के दौरान ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग से सम्बन्धित रही तथा अन्य विभागों से भी समस्याओं को बताया गया, जिसके दौरान बताया गया कि स्थानान्तरण के उपरान्त एनपीएस शिफ्टिंग होने के बाद डाटा मिलान में नहीं होता है। उन्होंने बताया कि एनपीएस कर्मचारी के सेवानिवृत्त/मृत होने के बाद पेंशन का लाभ बिना किसी समस्या के दिया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान समस्याओं के निस्तारण के उपरान्त विभिन्न जानकारी से भी जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




