रिपोर्ट शीतला प्रसाद बाजपेई
रामनगर बाराबंकी । थाना रामनगर क्षेत्र की महादेवा पुलिस चौकी छेत्र अंतर्गत बिंदौरा परसपुर के बुढ़वा बाबा मंदिर पर चोरी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार बुढ़वा बाबा का स्थल अपनी प्रसिद्धि के लिए विख्यात हैं। ग्रामीणों के अनुसार माना जाता है।कि दिगंबर ग्राम महादेवा निवासी व उसके और साथी मंदिर में चढे मन्नत के घंटों को खोलकर ले जाने के लिए निकाल रहें थे कि अचानक घंटा हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। घंटा की आवाज सुनकर सो रहे पुजारी की नींद खुल गई। और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुजारी का शोर सुनकर दौड़ पड़े और पहुचकर पुजारी से हाल पूछा तो पुजारी ने चोर के बारे में बताया तो ग्रामीणों ने तुरंत चोर को पकड़ा जिसकी पहचान महादेवा निवासी दिगंबर पुत्र दशरथ के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महादेवा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय ने दिगंबर को मय चोरी के घंटों सहित अपनी हिरासत में लेकर थाना रामनगर के सुपुर्द किया है।




