पुलिस टीम द्वारा बाईक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की 04 बाईक के साथ 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (संपादक)
जौनपुर। थाना शाहगंज पर मुकदमा संख्या-113 /2026 धारा 303(2)भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियुक्त 1.सोनू पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम बड़गांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा बड़ागांव बाजार से सोनू को पकड़ लिया गया।
अभियुक्त से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तथा भगाने का कारण पूछा गया तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया । बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे एक सप्ताह पहले बहूरानी मैरिज हॉल शाहगंज के पास से शादी समारोह के अवसर पर चोरी किया था।
आज इसे बेचने ले जा रहा था आप लोगों को देखकर डर गया इसलिए भागना चाह रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। पूछने पर अपना नाम सोनू पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम बड़गांव थाना शाहगंज जिला जौनपुर बताया।
कड़ाई से पूछताछ की गई तो बयान किया कि एक चोरी की मोटरसाइकिल बड़ा गांव बाजार में अंगद मोटरसाइकिल मिस्त्री के पास रखा हूं रजिस्ट्रेशन नंबर UP 44 AS 8406 का प्लेट लगा है जिसका Ch No. MBLHAR072JHE31916 है । व बजाज प्लैटिना रंग काली रजिस्ट्रेशन नंबर UP 44 AK 7393 CH. NO. MD2A18AZ1EPG31879 है। व मोटरसाइकिल TVS Sport ब्लैक रेड पट्टी बिना नम्बर प्लेट CH. NO. MD625PF57J3N91569 बरामद करवाया गया बरामदशुदा किसी भी गाड़ी के कागजात सोनू के पास नहीं है ।
बरामद मोटरसाइकिल का मिलान किया गया तो पहली मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स UP 65 BX 3526 थाना स्थानीय के मुकदमा संख्या-123/2026 धारा 303(2) BNS से संबंधित है अभियुक्त का यह कार्य धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध है तथा अभ्यस्ता चोरी की मोटरसाइकिल खरीद फरोख्त करने के लिए धारा 317(4) BNS का दंडनीय अपराध है। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




