नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद अयोध्या थानाध्यक्ष थाना महराजगंज के कुशल नेतृत्व में थाना महराजगंज में दिनांक 18.08.2022 को पंजीकृत मुकदमा संख्या 306/22 धारा 363,366 भादवि बढ़ोत्तरी धारा 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद / वांछित अभियुक्त उमेश गौड़ पुत्र सीताराम गौड़ की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर गठित टीम के प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र यादव मय हमराह फोर्स के मूखविर की सूचना के आधार पर समय करीब 10.00 बजे दिनांक 04.09.2022 को विल्हर घाट रेलवे स्टेशन से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहता को दिनांक 31.08.22 को बरामद किया जा चुका है । अभियोग में अग्रिम कार्यवाही किया जा रही है ।
पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद – अयोध्या।
2. कांस्टेबल सर्वेश यादव थाना महराजगंज जनपद- अयोध्या।
3. कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह यादव थाना महराजगंज जनपद- अयोध्या।




