02 गांजा तस्करों को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से 12 किलो 600 ग्राम गांजा किया बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना सिविल लाइन पुलिस दिनांक 16/17.07.2024 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजा का बाग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की एम्बुलेन्स आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा एम्बुलेन्स को मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करके एम्बुलेन्स चालक सहित कुल 02 व्यक्तियों को राजा का बाग चौकी के पास से समय करीब 02.20 बजे रात्रि को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ :-
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये एम्बुलेन्स की तलाशी ली गयी तो एम्बुलेन्स से 12 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह गांजा हम लोग उड़ीसा से गाँजा खरीदकर आगरा व अन्य जनपदों में बेचकर धन लाभ अर्जित करते हैं। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा संख्या 157/24 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।




