थाना रामसनेही घाट पुलिस ने 02 शातिर ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार।
कब्जे व निशांदेही पर चोरी की 02 मोटर साइकिल बरामद।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 02 शातिर ऑटोलिफ्टर 1. लालू यादव पुत्र विजय यादव 2. नितिन यादव पुत्र विजय यादव निवासी मुरारपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को कल्याणी नदी पुल ग्राम तासीपुर के पास से किया गिरफ्तार।
अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही पर चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मुकदमा संख्या 379/2024 धारा 317(2)/336(3)/338/340(2) भारतीय न्याय संहिता- 2023 पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण मुकदमा संख्या 184/2024 अन्तर्गत धारा 411/413/414/420/467/468/471 भादवि के भी वांछित अभियुक्त थे।
अभियुक्तों का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते हैं व चोरी की गई मोटर साइकिलों को अंजान लोगों को सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। इनके एक साथी सुशील मिश्रा पुत्र अमरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी बीकापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को दिनांक 09.04.2022 को थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास ग्राम धरौली पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 10 मोटर साइकिल बरामद की जा चुकी है। इनके द्वारा अन्य मोटर साइकिल को भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।




