रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद प्रयागराज कीडगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक बलवन्त यादव मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामबाबू पुत्र बब्बर निवासी म 0 नं 0 100 हैजा अस्पताल अल्लापुर थाना जार्जटाउन प्रयागराज को परेड मैदान में काली सड़क पर स्थित पुलिया के पास मैदान से गिरफ्तार कर कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कीडगंज में मुकदमा संख्या 169/2022 धारा 411/413/420 भादंवि 0 पंजीकृत किया गया । नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता:-
रामबाबू पुत्र बब्बर निवासी म 0 नं 0 100 हैजा अस्पताल अल्लापुर थाना जार्जटाउन प्रयागराज , उम्र 22 वर्ष
बरामदगी :-
एक चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो वाहन संख्या UP70 CM 9211 बरामद।
पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक बलवन्त यादव प्रभारी चौकी नाका थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज।
2. उप निरीक्षक प्रशिक्षु धर्मेन्द्र कुमार थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज।
3. हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज।
4. कांस्टेबल विजय कुमार थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज।



