Advertisement
उत्तर प्रदेश

जनपद में अपनी एक अहम छाप छोड़ने वाले भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने वाले कर्त्तव्यनिष्ठ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा का जनपद बलिया ट्रांसफर होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन

सन्तकबीरनगर।जनपद में अपनी एक अहम छाप छोड़ने वाले भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने वाले कर्त्तव्यनिष्ठ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा का जनपद बलिया ट्रांसफर होने पर विकास भवन के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है।
विदाई समारोह के अवसर पर ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले श्री मिश्रा का जिक्र करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि श्री मिश्रा के कार्यशैली में एक अलग अंदाज है । वे एक कर्त्तव्य निष्ठ अधिकारी हैं । उनसे हम सब लोगों को दायित्व निर्वहन की सीख लेने की जरूरत है । इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक अच्छे अधिकारी की पहचान उसकी कार्यशैली होती है जो उसके दायित्व को दर्शाता है श्री मिश्रा उन्ही में से एक है । इनके व्यक्त्तित्व में कर्त्तव्य परायणता की झलक सीधे तौर पर देखी जा सकती है ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह , कोआर्डिनेटर देवेन्द्र मणि त्रिपाठी , अखिलेश शर्मा सहित सोशल आडिट टीम के पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button