Advertisement
बाराबंकी

अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बृहद स्तर पर अभियान लगातार जारी है।

 

रिपोर्ट :- राजू सिंह/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद में वृहद स्तर पर जल निकासी अभियान लगातार जारी, जिलाधिकारी कर रहे अनुश्रवण जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए चलाये जा रहे जल निकासी अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में जनपद की समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में संचारी रोगों पर प्रभावी नियत्रंण तथा साफ-सफाई के साथ ही अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बृहद स्तर पर अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकरी जनपद में चलाये जा रहे इस अभियान का लगातार अनुश्रवण कर रहे है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर निकाय अधिकारी अपने-अपने वार्डो में साफ सफाई, नाला व नाली, अतिक्रमण, जल भराव, कीटनाशक/एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही नगर क्षेत्र में गौवंशो को गौशाला में भिजवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करवाये।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत समस्त नगर निकाय के सभी वार्डो में पम्प सेट द्वारा जल निकासी, एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव, नाला व नालियों के सफाई करायी जा रही है, जिसका मौके पर सम्बन्धित नोडल अधिकारियों/नगर निकाय अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन 3


अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवा द्वारा बताया गया कि 14 जुलाई से 21 जुुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत देवा ब्लीचिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव तेजी से चल रहा है। अधिशासी नगर पंचायत रामनगर द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत रामनगर में एंटीलार्वा छिड़काव, नाला व नालियों सहित सड़क के किनारे की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण का भी कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिद्धौर द्वारा बताया गया कि नगर सफाई महाअभियान के तहत न नगर पंचायत सिद्धौर में साफ सफाई से सम्बन्धित कार्य कराये जा रहे है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बंकी द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत बंकी में लगे कूड़े के ढेर का हटवाने के साथ ही साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न होने पाये। उन्होंने कहा कि बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से बचाने और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए सभी नोडल अधिकारी/निकाय अधिकारी कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए फील्ड में जाये।

उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए पंपों की पर्याप्त व्यवस्था हो और सभी पम्प चालू स्थिति में रहेे। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में नाले व नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, दैनिक सफाई की व्यवस्था, संचारी रोगों के रोकथाम के लिए फाॅगिंग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button