श्रावस्ती
Trending
नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने व धर्म परिवर्तन कराने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
श्रावस्ती। थाना सोनवा क्षेत्र में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को ग्राम सतरही निवासी वादी की 13 वर्षीय पुत्री को गाँव के ही निवासी समीर पुत्र गुलाम सैय्यद द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पीड़ित पिता ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना सोनवा पर तहरीर दी। इस पर तत्काल मुकदमा संख्या 250/2025 धारा 137(2) BNS के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया था।
विवेचना, साक्ष्य संकलन व बयानात से मुकदमा उपरोक्त में 87,65(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट, 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संप्रवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021, व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी। पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।




