रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में सेवानिवृत्त होने वाले 11 पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण की ससम्मान विदाई की गयी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 01 पुलिस उपाधीक्षक , 02 निरीक्षक , 06 उप निरीक्षक , 02 मुख्य आरक्षी सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सेवानिवृत्त हुए
1. पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार दुबे ,
2. निरीक्षक आनन्द कुमार ,
3. निरीक्षक भगवती प्रसाद यादव
4. उप निरीक्षक लाल सिंह ,
5. उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह ,
6. उप निरीक्षक राकेश कुमार ,
7. उप निरीक्षक हृदयेश कुमार ,
8. उप निरीक्षक मु ० मुईन ,
9 . उप निरीक्षक कमल किशोर सिंह ,
10. मु 0 आ 0 मान सिंह यादव ,
11. मु 0 आ 0 श्रीमती सरला देवी को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । उक्त विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी क्षेत्राधिकारी लाइन , प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।




