थाना असन्द्रा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना असन्द्रा पुलिस टीम ने अभियुक्त शिवबहादुर वर्मा पुत्र स्व0 शेषनरायन वर्मा निवासी तातारपुर पोस्ट दनापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को हाजीपुर नहर पुलिया से किया गिरफ्तार। तलाशी में अभियुक्त के पास से 25 ग्राम | अवैध स्मैक किया बरामद। उक्त सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मुकदमा संख्या 301/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
शिवबहादुर वर्मा पुत्र स्व0 शेषनरायन वर्मा निवासी तातारपुर पोस्ट दनापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
बरामदगी :-
25 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक नीतीश कुमार श्रीवास्तव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
3. कांस्टेबल आनन्द कुमार यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल अभिषेक सिंह पुष्कर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।




