गैरहाजिर रहने वाली शिक्षिका के खिलाफ खबर छापने पर पत्रकार को मिल रही हैं धमकियां

संवाददाता मान बहादुर सिंह
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। स्कूल की बदहाल व्यवस्था एवं लगातार गैरहाजिर रहने वाली एक शिक्षिका के खिलाफ खबर छापने पर भड़की शिक्षिका ने पत्रकार को तरह- तरह की धमकियां देने के साथ शोशल मिडिया के खुले मंच पर जमकर खरी- खोटी सुनाई, यही नहीं उक्त शिक्षिका ने आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए पत्रकारों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। वहीं एक शिक्षिका के पत्रकार के साथ अमर्यादित ढंग से पेश आने से स्थानीय पत्रकारों में भारी नाराजगी एवं आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर उक्त शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बताते चले कि लखनऊ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संतोष सिंह द्वारा बीते दिनों स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे मल्लाहन पुरवा मजरे नैपुरा में तैनात शिक्षिका श्रद्धामणी के विद्यालय से आए दिन गैरहाजिर रहने को लेकर खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद उक्त शिक्षिका द्वारा शोशल मीडिया के खुले मंच पर जमकर भड़ास निकालते हुए यहां तक कह दिया गया था, कि यदि कोई पत्रकार विद्यालय खबर कवरेज करने आए तो उसे बेइज्जत करके भगा दिजिए जिससे की कोई पत्रकार परिषदीय विद्यालयों की खबर कवरेज करने की हिमाकत ना कर सकें। यहीं नहीं विद्यालय से अक्सर नदारद रहने वाली उक्त शिक्षिका ने मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पर शिकायत कर पत्रकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। वहीं उक्त सारे मामले को लेकर नाराज पत्रकारों ने आज उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए शिक्षण कार्य में कोई रूचि न रखने वाली उक्त शिक्षिका के अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने की मांग की है। जिस पर है उप जिलाधिकारी की तरफ से मामले की जांच कराने के साथ कार्यवाही का भी आश्वासन दिया गया है। पीड़ित पत्रकार संतोष सिंह ने बताया कि शिक्षिका श्रद्धामणी शिक्षण कार्य के बजाय राजनीति करती है जो एक शिक्षक संघ की अध्यक्ष भी है विद्यालय से इनका अक्सर नदारद रहना उनकी आदतों में शुमार है ऐसे लापरवाह शिक्षिका के खिलाफ अविलम्ब कार्यवाही हो। इस दौरान बड़ी संख्या पत्रकार मौजूद रहे।




