Advertisement
दिल्लीदेश दुनियादेश विदेशभारत
Trending

भारत और यूरोपीय संघ ने 9 साल के बाद, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लिए फिर से वार्ता शुरू की।

श्री पीयूष गोयल और यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय में एक संयुक्त कार्यक्रम में एक निवेश संरक्षण समझौते और एक जीआई समझौते के लिए बातचीत शुरू करने की भी घोषणा की।

यूरोपीय संघ का भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार होने के परिणामस्वरूप, भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते के बीच, भारत-यूरोपीय संघ के व्यापारिक कारोबार ने 2021-22 में 43.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 116.36 बिलियन अमरीकी डालर मूल्य का अभूतपूर्व कारोबार किया।

नई दिल्ली में 27 जून से पहले दौर की वार्ता शुरू होगी।

शिवा वर्मा संपादक :-

ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्यालय में कल आयोजित एक संयुक्त कार्यक्रम में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य एवं खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल और यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने औपचारिक रूप से भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता को फिर से शुरू किया।

इसके अलावा, एक निवेश संरक्षण समझौते (आईपीए) और एक जीआई समझौते के लिए भी वार्ता शुरू की गई।

विज्ञापन

पिछले साल, 8 मई 2021 को पोर्टो  में आयोजित भारत और यूरोपीय संघके नेताओं की बैठक में, एक संतुलित, महत्वाकांक्षी, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत फिर से शुरू करने और आईपीए पर नए सिरे से बातचीत शुरू करने और जीआई पर एक अलग समझौता-वार्ता के लिए एक समझौता किया गया था। दोनों साझेदार अब लगभग नौ साल के अंतराल के बाद मुक्त व्यापार समझौता वार्ता फिर से शुरू कर रहे हैं, क्योंकि 2013 में पहले की बातचीत को सौदे के दायरे और अपेक्षाओं में अंतर के कारण छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन 2

अप्रैल 2022 में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन की दिल्ली यात्रा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हाल की यूरोप यात्रा ने मुक्त व्यापार समझौता वार्ता को गति दी और वार्ता के लिए एक स्पष्ट रोडमैप को निर्धारित करने में मदद की।

विज्ञापन 3

यह भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते में से एक होगा, क्योंकि यूरोपीय संघ अमेरिका के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत-यूरोपीय संघ के व्यापारिक कारोबार ने 2021-22 में 43.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 116.36 बिलियन अमरीकी डालर मूल्य का अभूतपूर्व कारोबार किया है। यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 57 प्रतिशत बढ़कर 65 बिलियन डॉलर हो गया।भारत का यूरोपीय संघ के साथ निर्धारण से अधिक व्यापार है।

विज्ञापन 4

दोनों भागीदारों के एकसमान आधारभूत मूल्यों और उनके साझा हितों के साथ साथ उन्हें विश्व की दो सबसे बड़ी खुली बाजार की अर्थव्यवस्थाओं के रूप में ध्यान में रखते हुए, यह व्यापार समझौता आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने और सुरक्षित करने, हमारे व्यवसायों के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने और लोगों को महत्वपूर्ण लाभ लाने में मदद करेगा।

विज्ञापन 5

दोनों पक्ष निष्पक्षता और पारस्परिकता के सिद्धांतों के आधार पर व्यापार वार्ता को विस्तृत, संतुलित और व्यापक बनाने का लक्ष्य बना रहे हैं। बाजार पहुंच के मुद्दों को हल करने पर भी चर्चा होगी जो द्विपक्षीय व्यापार में बाधा डाल रहे हैं।

जबकि प्रस्तावित आईपीए निवेशकों के विश्वास को बढ़ाने के लिए सीमा पार निवेश के लिए एक कानूनी ढांचाप्रदान करेगा, जीआई समझौते से हस्तशिल्प और कृषि-वस्तुओं सहित जीआई उत्पादों के व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए एक पारदर्शी औरअनुमान-योग्य नियामक वातावरण स्थापित होने की संभावना है।

दोनों पक्ष समानांतर तौर पर तीनों समझौतों पर बातचीत करने और उन्हें एक साथ समाप्त करने का लक्ष्य बना रहे हैं।तीनों समझौतों के लिए पहले दौर की वार्ता 27 जून से 1 जुलाई, 2022 तक नई दिल्ली में होगी।

 

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button