Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

कृष्ण लीला का विधायक गौरव कुमार रावत ने फीता काटकर किया उद्घाटन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

सिद्धौर, बाराबंकी। श्री कृष्ण जैसी मनमोहक और अनुपम जीवन लीला और किसी भी देवता की नहीं है श्री विष्णु के दस अवतारो में से आठवां अवतार श्री कृष्ण का था उनके सभी दस अवतार में से सर्वाधिक अनुपम और अद्वितीय श्री कृष्णावतार है।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के सिद्धौर विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पूरे चन्द्रमन में आयोजित कृष्ण लीला का उद्घाटन करने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये।
श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि सोलह कलाओं में निपुण भगवान श्री कृष्ण को लीलाधर भी कहते है सभी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ श्री कृष्ण की लीलाएॅ दूनिया भर में विख्यात है उनके जैसा अन्य कोई नहीं उन्होने जन्म ही लीलाओ के साथ लिया था।
पूर्व विधायक राम मगन रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री कृष्ण जी को प्रसन्न करने के लिए हम लोगो को वृत रखना चाहिए श्री कृष्ण जी के मित्र सुदामा जब उनसे मिलने द्वारिका पहुचे तो सुदामा अपनी दरिद्रता के कारण द्वारिकाधीश श्री कृष्ण से मिलने से झिझक रहे थे, लेकिन श्री कृष्ण का अपने मित्र के प्रति प्रेम देखकर भवविभोर हो गए थे।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मो0 उवेद सानू, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, पिछडा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विश्राम पाल, जिला पंचायत सदस्य धीरज यादव, प्रति0 मो0 रिजवान संजय, आशीष त्रिपाठी एडवोकेट, बलराम यादव, मो0 फारूख प्रधान मिर्चिया, मिरापुर प्रधान, दिनेश रावत, राधेश्याम तिवारी, राम दुलारे यादव, सोनू यादव, राजू रावत, मोहित यादव, छितिज वर्मा, आदर्श वर्मा, मनोज वर्मा अमशेरूवा, प्रदीप रावत, समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button