
रिपोर्ट मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.05.2022 को थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लाली रावत पुत्र रामकिशुन रावत निवासी ग्राम गोसूपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बारबंकी को प्राथमिक विद्यालय गोसूपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 169/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
लाली रावत पुत्र रामकिशुन रावत निवासी ग्राम गोसूपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बारबंकी।
बरामदगी
65 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार वर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0श्री राधेश्याम यादव थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
3. का0 प्रांशु कटियार थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।




