तेंदुए की दहशत से ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से डर रहे।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र बसारी गांव तराई के खेतों में तेंदुआ देखने से लोगों की भीड़ ने उसे दौड़ाया ग्रामीणों को देख तेंदुआ यूकेलिप्टस पेड़ पर चढ़ गया. सोमवार सुबह से पेड़ पर बैठे तेंदुए को दिनभर नहीं उतारा जा सका और रात होते ही तेंदुआ वन विभाग टीम की आंखों में धूल डाल पेड़ से उतरकर गांव की तरफ भाग निकला।

वहीं तेंदुआ गांव की तरफ भागने की बात फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जहां पर तेंदुआ भागा है वह गांव है जबकि पास में ही सुमली नदी है. ऐसे में तेंदुए का रेस्क्यू न होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव अकंबा मजरे बसारी का है।
जहां रामविलास के मिर्ची के खेत में सोमवार को सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने तेंदुआ लेटा देखा जिसे भगाने के लिए ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो तेंदुआ भागकर सोनू के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया।

सोमवार को दिन भर तेंदुए के पेड़ से उतरने का टीम इंतजार करती रही। लेकिन उसके रेस्क्यू का कोई प्रयास नहीं किया गया। तेंदुआ दिनभर वन विभाग की टीम को छकाते हुए एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाता रहा। फिर रात में पिंजरा रखकर मौके से फर्ज अदायगी कर वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी वापस चले गये।
रात होते ही तेंदुआ मौका पाकर पेड़ से उतर भाग निकला। वहीं पेड़ से उतर कर गांव की तरफ तेंदुए के भागने से ग्रामीणों में काफी दहशत है। तेंदुए की दहशत से ग्रामीण घरों से बाहर निकलने और खेतों में काम करने से डर रहे हैं।




