ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का लगाया आरोप।
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के मुबारकपुर उर्फ फलफली गांव का है मामला।

रिपोर्टः-विजय पाल चतुर्वेदी
एक तरफ कोरोना महामारी से जनता परेशान था दूसरी तरफ बाढ ने तबाही मचा दिया खेत मे फसल नही बचा है जनता परेशान है सरकार लोगो बाढ राहत सामग्री बाढ रही है वही स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को जिला खाद्य अधिकारी सिद्धार्थनगर को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से कोटेदार पर आरोप लगाया है कि हमारे यहा का कोटेदार ग्रामीणों का राशन 5 किलो की जगह पर 4 किलो प्रति यूनिट अनाज देता है। इतना ही नहीं शिकायत करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगता है और कहता है कि ऊपर भी हम लोगों को देना पड़ता है।जहां शिकायत करना है वहां शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं होने वाला है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था 15- 15 लाख रुपए खाते में आएगा तो क्या किसी के खाते में आया। शिकायत करने वालों में अकबर अली,बीना,अजमत अली,चंद्रावती,मीना,सीताराम,विद्यावती, भदई,नजमुन्निसा,सनाउल्लाह, अनीता,राधिका,राम सुभग,मनीषा सहित दर्जनो ग्रामीणों ने लिखित शिकायत करके कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।जब कोटेदार से जानकारी चाहा तो उन्होंने कहा यह सही प्रति यूनिट चार किलो ही राशन देते है कितने मजे की बात है जब पत्रकार से इस तरह कह सकते है तो ग्रामीणो के साथ कैसा ब्योहार करता होगा इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी सिद्धार्थनगर राजू पटेल ने कहा कि हमें इस तरह की कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है मिलने पर संबंधित के खिलाफ जरूरी कार्यवाही की जाएगी।


