45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
शराब बनाने के उपकरण 2 पतीले , 1 भट्ठी व 1 रबड़ का पाइप बरामद तथा 500 कुंटल लहन नष्ट
रिपोर्ट-सौम्य वर्मा
जनपद उन्नाव थाना बिहार पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को एक अदद भट्ठी , दो पतीले व एक रबड़ का पाइप बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा 500 कुंटल लहन नष्ट किया गया । दिनांक- 02.12.2021 संक्षिप्त विवरण आज दिनांक 02.12.2021 को थाना बिहार पुलिस मय आबकारी टीम द्वारा ग्राम नमाखेड़ा से 01 नफर अभियुक्ता को ग्राम नमाखेड़ा के नदी के किनारे से एक भट्टी , 02 पतीले , 01 रबड़ के पाइप व तीन प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व मौके से करीब 500 कुन्टल लहन नष्ट किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर नियमानुसार मु ० अ ० स ० 360/2021 अन्तर्गत धारा 60 ( 2 ) Ex Act बनाम 1. बुद्धधानी पत्नी पप्पू पासी उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम नमाखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्ता व उससे बरामद अवैध कच्ची शराब का विवरण निम्नवत है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता व बरामदगी का विवरण:-
बुद्धधानी पत्नी पप्पू पासी उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम नमाखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव के कब्जे से एक भट्टी , 02 पतीले 01 रबड़ के पाइप व तीन प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. उ ० नि ० मोर मुकुट पाण्डेय
2. कां ० धर्मराज सरोज
3. का 0 कुशलपाल सिंह
4. का ० राजू
5. 5. म ० का ० चन्दा
आबकारी टीम:-
1. निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य
2. कां 0 अशोक कुमार




