थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने दो नफर जिलाबदर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद अयोध्या थाना इनायत नगर पुलिस टीम ने जिला बदर दो नफर अभियुक्त 1. रविन्द्र यादव पुत्र जगन्नाथ यादव निवासी ग्राम पड़री हल्ले द्वारिकापुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को दिनांक 04.09.2022 समय 08.30 बजे डोभियारा तिराहा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या से व शोभनाथ पासी पुत्र जगलाल निवासी ग्राम मुंगीशपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को 04.09.2022 समय 09.30 बजे सहुलारा तिराहा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुंसगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक अक्षय कुमार पटेल थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
2. उप निरीक्षक बबलू कुमार प्रभारी चौकी बारून थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
3. कांस्टेबल बसन्त यादव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
4. कांस्टेबल शिवम शुक्ला थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
5. कांस्टेबल संदीप कुमार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
6. कांस्टेबल रवि यादव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।




