Advertisement
बाराबंकी

रमजान के पवित्र महीने में आफताब अहमद इस्माईली ने किया एक जरूरी बहुत ही अहम ऐलान

रिपोर्ट:-मो0 फारूक रामनगर

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर क्षेत्र मदरसा हाफिजिया अनवारूल कुरान के प्रबन्धक आफताब अहमद इस्माईली रानीकटरा निवासी ने बताया है कि 3 मार्च 2022 से रमजान उल-मुबारक शुरू होने वाला है जिसमे ज्यादातर मुसलमान रोजा रखते है और अपने खुदा की इबादत, तिलावते कुरान के साथ ही साथ रात में नमाजे तरावीह पढ़ते है, अपने लिए और अपने मुल्के हिन्दुस्तान व पूरी दुनिया के लिए दुआएं खैर करते हैं।
इस पाक महीने में हर वो मोमिन बन्दा अपनी-अपनी जायज कमाई जैसे नगदी रूपये, सोने, चाँदी, अनाज आदि में से ढाई प्रतिशत मालियत निकालते है और हर माह से ज्यादा अफजल इबादत करने का सवाब (पुन्य) इसी महीने में मिलता है, और मुस्लिमों में खैरात देने वाला यह माह माना जाता है। रमज़ान में ही माले हैसियत के लोग ज्यादा-से ज्यादा इमदाद (भिक्षा) देते हैं, आपको बताना चाहता हूँ कि हर दिन हो या हर महीना आप किसी भी अंजान इंसान को बिना आधार कार्ड, पहचान पत्र आईडी देखे माली इमदाद न करें, क्योंकि अन्य आपात्र लोग आलिमों फक़ीरों के भेष में दाढ़ी रखकर पुरूष व नकाब पहनकर महिलाए आपके माल का ज़कात, हर जान का फितरा वसूली करने के लिए आते है वसूल कर आपका पैसा वो लोग दुरूपयोग करते है।अगर आप इमदाद ही करना चाहते हो तो अपने आस-पास गरीबों को खाना, कपड़ा और उनके बच्चों की तालीम (शिक्षा) दिलाने का काम करे, किसी मजबूर की बेटी के शादी में मदद करें, किसी बीमार का इलाज करवाएं, आप बिना जाने पहचाने किसी को पैसे की इमदाद न करें।।
जब तक उसकी अच्छे से पहचान न करले………..

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button