Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

अपर सत्र न्यायाधीश (एफ0टी0सी0) कोर्ट संख्या-36 बाराबंकी ने अभियुक्त को 07 वर्ष कारावास व 15,000 रूपये अर्थदण्ड से किया दण्डित।

रिपोर्ट :- समित अवस्थी।

मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (एफ0टी0सी0) कोर्ट संख्या-36 बाराबंकी ने अभियुक्त को 07 वर्ष कारावास व 15,000 रूपये अर्थदण्ड से किया दण्डित।

जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की पैरवी करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्याया0 में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी, जिससे मा0न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश/(एफ0टी0सी0) कोर्ट संख्या-36 द्वारा थाना देवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 300/17 धारा 498ए/304 भादवि में अभियुक्त इन्द्रपाल सिह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासी टीकापुर थाना देवा जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में दोषसिद्ध करते हुये 07 वर्ष का कठोर कारावास व 15,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 11.07.2017 को वादी श्री रामकुमार पुत्र तहसीलदार निवासी सुरजापुरवा थाना परशपुर जनपद गोण्डा ने अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को मारने पीटने व आग से जलाकर मार देने के सम्बन्ध में थाना देवा जनपद बाराबंकी पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-300/17 धारा 498ए/304 भादवि बनाम 1. इन्द्रपाल सिह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासी टीकापुर थाना देवा जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध आरोप-पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।

पुलिस टीम:-

1-निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी

विज्ञापन

2-उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शुक्ला मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी

विज्ञापन 2

3-उपनिरीक्षक रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी

विज्ञापन 3

4-हेड कांस्टेबल अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी

विज्ञापन 4

5- महिला कांस्टेबल प्रतिमा द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी

विज्ञापन 5

6- कांस्टेबल सन्दीप कुमार मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी

7-हेड कांस्टेबल विनीश कुमार पाण्डेय, का0 विधानचन्द्र वर्मा थाना देवा जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button