रामसनेहीघाट पुलिस अधिकारियो ने प्रबुद्ध लोगों के साथ की बैठक आगामी त्योहारों पर की गई चर्चा

संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी
रविवार को होली पर्व को लेकर थाना परिसर रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी विजय त्रिवेदी व क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से होली के हुड़दंग को लेकर बैठक में मौजूद प्रबुद्ध लोगों से उपजिलाधिकारी ने विस्तृत चर्चा की । शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाए जाने पर चर्चा की ।
बैठक में क्षेत्राधिकारी रघुवीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पर्व को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है । व लोगो से उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को बाइक आदि न दे । व नशे से दूर रहे । सरकार के निर्देशों को शत प्रतिशत पालन करना है। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से पुन: अपील किया । हुड़दंग करने वालों एवं शांति भंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस शख्ती से निपटेगी । कोतवाली निरीक्षक अजय त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी । बैठक में मुख्य रूप से कोतवाली प्रभारी रामसनेहीघाट अजय त्रिपाठी महेंद्र सिंह अभिषेक प्रजापति सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
।




