Advertisement
बाराबंकी

भाजपा प्रत्याशी सतीश बने पुनः विधायक,दर्ज कराई ऐतिहासिक जीत

सतीश ने अपार जनसमर्थन के लिए हदय से ज्ञापित किया धन्यवाद

बाराबंकी।जिले की विधानसभाओ में चर्चित सीट दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वतमान विधायक सतीश चन्द्र शर्मा भाजपा प्रत्याशी के रूप में दोबारा भारी मतों से जीत दर्ज कराई,क्षेत्र में समर्थकों कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई,समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराके के खुशी का इजहार किया।
सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थक टेलीविजन के साथ ही एक दूसरे से मतगणना की पल-पल की जानकारी ले रहे थे,जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा की बढ़त होती रही और समर्थकों का उल्लास भी बढ़ता गया।जैसे ही सतीश चन्द्र शर्मा की जीतने की खबर क्षेत्र में पहुंची समर्थकों ने गोले दागने शुरू कर दिए। तोरईगांव निवासी विवेक प्रताप सिंह पंकज,किठैय्या सलेमपुर निवासी सुरेश सिंह,संजय सिंह,जरौली प्रधान प्र.हरिकिशोर तिवारी,भाजपा नेता इंद्र प्रताप सिंह,प्रदीप सिंह,रामसनेहीघाट के चेयरमैन प्रत्याशी दीपक वर्मा,आशीष सिंह,विवेक सिंह सूर्यवंशी,चन्द्रकेतु अवस्थी,मनोज सिंह,पंकज सिंह, विवेक शुक्ला,अजय सिंह,विवेक तिवारी सहित कई समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।ऐतिहासिक जीत के बाद दरियाबाद क्षेत्र पहुंचे विधायक श्री शर्मा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी छोर से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला टिकैतनगर दरियाबाद भिटरिया देवीगंज सहित प्रमुख चौराहों पर लोगों ने श्री शर्मा की भव्य जीत पर उन्हें माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराके जोरदार स्वागत किया गयक।श्री शर्मा की जीत के बाद कार्यकर्ता एवं समर्थक खुशी से झूम उठे। । दरियाबाद में भी पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। भिटरिया पहुंचते ही श्री शर्मा के समर्थक उमड़ पड़े तथा योगी मोदी जिंदाबाद सतीश शर्मा जिंदाबाद के नारों से भिटरिया चौराहा गुंजायमान हो उठा। हनुमान मंदिर पर श्री शर्मा ने पूजन अर्चन किया तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बल पर मिली है,हम उनके आभारी हैं जिन्होंने चुनाव के दौरान पूरी मेहनत के साथ क्षेत्र में दौड़ दौड़ कर भाजपा के लिए प्रचार किया।श्री शर्मा ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में आकर अपना ओजस्वी भाषण देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की थी। जिसका यहां के लोगों ने पूरा पालन किया।स्वागत के दौरान विवेक प्रताप सिंह सत्येंद्र तिवारी सुरेंद्र मिश्र,पवन कुमार सिंह रिंकू,रुपेश प्रताप सिंह लकी,कमलेश कुमार वर्मा,प्रदीप द्विवेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button