भाजपा सांसद व जिला पंचायत अध्यक्षा ने डोर टू डोर भ्रमण कर मांगे वोट।

भाजपा सांसद व जिला पंचायत अध्यक्षा ने डोर टू डोर भ्रमण कर मांगे वोट।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत व जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत ने विधानसभा 266 क्षेत्र के विशुनपुर,मझगवां समेत करीब 17 गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद ने लोगों के घर -घर जाकर भाजपा की चलाई जा रही योजनाओं के साथ चुनाव में जारी घोषणा पत्र की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास पर काम किया है।

वह फिर चाहे गरीबों को मुफ्त राशन,किसानों को किसान सम्मान निधि या फिर श्रमिकों के लिए 500 रुपये प्रति माह दे रही है। भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल ,वहीं किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली बेचने की व्यवस्था है। महिलाओं के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए परिवाहन बसों में मुफ्त यात्रा।

उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को दीपावली पर दो एलपीजी के मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। यही नहीं सामुहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत बेटियों के विवाह के लिए एक लाख रुपए तक की सहायता भी है। इस मौके पर जिला महामंत्री शील रत्न मिहिर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, युवा मोर्चा जिला महामंत्रीरवि आर वर्मा,प्रवीण वर्मा,मण्डल मंत्री(युवा मोर्चा) रितेश वर्मा अंशू, आयुष पटेल,अंकुर वर्मा,विनीतानंद जी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।




