अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने किया निजी अस्पताल का उद्घाटन।

विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने किया निजी अस्पताल का उद्घाटन
रिपोर्ट अंकित कुमार सोनी
बड्डूपुर ( बाराबंकी ) बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कस्बा में रीवाँ सीवाँ में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के ऊपर एस आर हॉस्पिटल का क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। स्वास्थ्य व्यवस्था की अच्छी व्यवस्था देख कर लोगों में खुशी दिखी इस हॉस्पिटल में जनरल फिजीशियन,हृदय रोग,शुगर,होम्योपैथिक, मिर्गी,चर्म रोग,लकवा, किडनी,बच्चेदानी का ऑपरेशन,बांझपन,माहवारी शिकायत,पेशाब और पथरी संबंधित सभी प्रकार के रोगों का उपचार किया जायेगा। वहां पर मौजूद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर डॉक्टर मोहम्मद राशिद एमबीबीएस,डॉक्टर रामनरेश प्रसाद,डॉ संदीप कुमार,डॉक्टर सोनिका गौर,डॉक्टर राकेश कुमार,पूजा मौर्य,मंटू मौर्य,प्रधान अवनीश वर्मा,अरविंद मौर्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हैं।




