
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के युवा इकाई युवासेना के राष्ट्रीय प्रमुख एंव महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे का 33 वां जन्म दिवस जिला कार्यालय सोमैया नगर देवा रोड़ पर धूमधाम से मनाया गया और मिठाई वितरित कर शिवसैनिको ने हर्ष प्रकट किया।

इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहाकि आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के लोकप्रिय युवा चेहरा है पर्यावरण प्रेमी आदित्य ठाकरे पर्यावरण के प्रति बेहद संवेदनशील है आज भी समय निकाल कर शिवसैनिको के साथ समुद्री तटीय इलाको में साफ सफाई करते रहते है इंडिया गठबंधन के इस बार चुनाव प्रचार में आदित्य ठाकरे का सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा रहा है पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रमुख श्री ठाकरे ने युवा सेना के सैनिकों ने एक दिन में रिकार्ड रक्तदान कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है ऐसे व्यक्तित्व का हम सब जन्म दिवस के मौके पर अभिनंदन करते है और उनके लिए मंगल कामना करते है।

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, जिला सचिव हेमेद्र प्रताप सोनी,कुर्सी विधान सभा प्रमुख कमलेश राजपूत,, डाक्टर इन्द्र पाल चौहान,राहुल अवस्थी,आकाश अवस्थी,रिंकू मिश्र,दुर्गा प्रसाद मिश्रा,राम सिंह शिल्पकार,अशोक , रवि, रोजन अली आदि उपस्थित रहे।




