
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी । चीन के राष्ट्रपति से पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.व.) के चित्र को प्रसारित करने वाले सरकारी चैनल (सी0सी0टी0वी0) कैरोल ऑफ झैगुआन को बन्द करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन चीन के राष्ट्रपति से पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.व.) के चित्र को प्रसारित करने वाले सरकारी चैनल (सी0सी0टी0वी0) कैरोल ऑफ झैगुआन को बन्द करने के सम्बन्ध में सह संयोजक अवध प्रान्त राजा कासिम के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। चीन के सरकारी चैनल (सी0सी0टी0वी0) चाईना सेन्ट्रल टेलीविजन द्वारा प्रसारित टी0वी0 सिरीज कैरोल ऑफ झैगुआन का वीडियो वायरल किया गया है। जिसमें पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.व.) के चित्र को चीनी सम्राट को भेंट करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो का उद्देश्य मजहबे इस्लाम को मानने वालों तथा मोहम्मद साहब के प्रति आस्था रखने वालों को ठेस पहुँचाकर विश्व में अशान्ति पैदा करना मात्र है। हम सभी हिन्दुस्तानी मुस्लमानों को इससे गहरा आघात पहुँचा है। हम किसी भी कीमत पर विश्व में अशान्ति पैदा नहीं होने देना चाहते। इस मौके पर तुषार कान्त राष्ट्रीय सहसंगठन संयोजक, गुलाम दस्तगीर वारसी, सायरा बानों, मो0 इरफान, जुबैर अहमद खान, मो0 मेराज, ताहिर किदवाई, फराज हुसैन मिक्की, नसरीन मुशरफ, सैजी रिज़वी, मो0 अकरम आदि लोग उपस्थित रहे।




