दबंग कर रहा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा,फर्जी शिकायती पत्र देकर प्रशासन को कर रहा गुमराह
हाल-ए-विकास खंड सूरतगंज के भैरमपुर का मामला

बाराबंकी। विकासखंड सूरतगंज अंतर्गत भैरमपुर गांव के ही नजर मोहम्मद ने गांव की ग्राम समाज पर कई जगह कब्जा कर रखा है। और प्रशासन को गलत सूचना देकर कर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।जबकि ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की सुरक्षित जमीन पर सरकार की मंशा के अनुसार खेलकूद मैदान बनवाना चाहता है और गांव का पूरा करकट एक गड्ढा खोदकर अन्य व्यवस्थाओं के स्वरूप डलवाना चाहता है,परंतु गांव के ही जमील पुत्र नजर मोहम्मद कई बार फर्जी शिकायती पत्र देकर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है जन चर्चा के मुताबिक ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि को भी वर्ग मीटर में बेचने की बात जन चर्चा में सामने आ रही है।
वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम रामनगर को शिकायती पत्र देकर इस दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में एसडीएम रामनगर ने बताया जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




