श्री मद भागवत कथा का समापन भंडारे का हुआ आयोजन

बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट नगर पंचायत के औसानपुरवा स्थित दुर्गामाता मंदिर पर चल रही श्री मद भागवत कथा में बीते सोमवार की रात में श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर नगर पंचायत प्रत्याशी दीपक वर्मा पहुंचे।इस मौके पर दीपक वर्मा ने कहा कि कथा सुनने से मन को अपार शांति मिलती है,प्रत्येक गांव में कथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होना चाहिए साथ ही इसका अनुसरण अपने जीवन में करना चाहिए,श्री वर्मा ने कथा वाचक पं. वेद प्रकाश बाजपेयी समेत उनकी पूरी टीम को अपने भारी समर्थकों के साथ पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।राम सनेही घाट नगर पंचायत क्षेत्र के जेठबनी बनीकोडर में भी शामिल हुए,अंतिम दिवस होने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।इस मौके पर आशुतोष शुक्ला,विकास सिंह,दुर्गेश कनौजिया,अवध किशोर बिल्लू यादव राम अभिलाख,किशोरी लाल,अर्जुन,रंजीत,सुमित यादव,सुखनंदन समेत अन्य मौजूद रहे।




