संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- बृजेश कुमार
बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
1.थाना बड्डूपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्तगण 1. सतीशचन्द्र यादव पुत्र रामसरन निवासी गौसापुर मजरे कतुरी कला थान बड्डूपुर जनपद बाराबंकी 2. जगदीश सोनी पुत्र रामपाल सोनी निवासी रीवा सीवा मजरे कतुरी कला थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से दिनांक 26.11.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 225,226/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।
2. थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार।
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त श्यामलाल रावत पुत्र रामभरोसे निवासी रीवा सीवा मजरे कतुरी कला थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को दिनांक 26.11.2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 226/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।




