लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत में व्यापारी, धड़ल्ले से जारी नशीले पदार्थों की बिक्री
रिपोर्ट मान बहादुर सिंह बाराबंकी
रामसनेहीघाट बाराबंकी:कोतवाली रामसनेहीघाट की पुलिस चौकी हथोधा के अंतर्गत आने वाले कस्बा कोटवा सड़क मे लगातार चोरी होने की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।। विगत कई दिनों से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं कोटवा सड़क में। 25 सितंबर को नेशनल हाईवे कोटवा सड़क पुलिस बूथ की कुछ दूरी राजपुर लालपुर के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पूर्व स्थित दुकानों में सेंध लगाकर घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल सहित अन्य समान अज्ञात चोर ले जाने में सफल रहे। जिसकी तहरीर राइस पुत्र मोहर्रम अली द्वारा कोतवाली में दी गई थी । मौके का जायजा लेने के लिए कोतवाली रामसनेहीघाट की पुलिस एवं अप्पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पांडे पहुंचे थे । पीड़ित को आश्वासन दिया गया था कि 1 हफ्ते में चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ।
इसी प्रकार 26 अक्टूबर कोअज्ञात चोरों के द्वारा दीपक चौरसिया की गुमटी में ताला तोड़ा गया और हाथ साफ कर हजारों का सामान ले गए उसके साथ पुलिस को यह भी चुनौती दे गए कि लगातार तीसरी बार इसी गुमटी में ताला तोड़ा गया। हथोधा पुलिस मूकदर्शक बनी रही लोगों की मानें तो जब से हथोधा के नवागत चौकी इंचार्ज ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से एक के बाद एक घटनाएं कोटवा सड़क मे लगातार होती चली आ रही है। चोरों पर शिकंजा कसने में प्रभारी मय हमराही पूरी तरह असफल दिख रहे हैं।
जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन पहले से भी ज्यादा सुस्त नजर आने लगा इसका सबूत चोरों ने रात्रि मंगलवार दिनांक 23 नवंबर को पुलिस बूथ की कुछ दूरी पर बनी दुकानों में सेंध लगाकर अंदर रखी करीब 50हजार की नगदी कीमती दवाएं व कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर दुकानदारों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोटवा धाम मार्ग पर स्थित अंकुर जायसवाल के मेडिकल स्टोर के पीछे नकब लगाई जिसके बाद अंदर घुसे चोरों ने गल्ले में रखी नगदी के साथ दवाई चुरा ली। उसके बाद सचिन की बाइक रिपेयरिंग व पार्ट्स की दुकान में नकब लगाई लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला।कुछ दूरी स्थित रमेश वर्मा की गारमेंट्स की दुकान में सेंध लगाकर अंदर घुसे यहां से चोर करीब 20हजार की नकदी व कपड़े चोर ले जाने में सफल रहे। सुबह बुधवार को जब दुकानदारों ने अपनी दुकान खोली तो अंदर बिखरा पड़ा सामान देख कर हैरान हो गए। दीवाल में देखा तो सेंध लगी थी। सूचना पर सीओ रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद दुकान की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। अब देखने की बात यह है कि कागजों में खानापूर्ति होगी या फिर पुलिस प्रशासन के द्वारा चोरों को पकड़ने कितना सफल होते हैं।लगातार चोरियां होने की वजह से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं दुकानदारों का कहना है कि दुकानों की रात्रि में देखरेख के लिए चौकीदार को प्रति दुकान महीनवारी भी दिया जाता। फिर भी चोरी हो जाती है।
मिनी दुबई के नाम से जाने जाना वाला कस्बा कोटवा सड़क आए दिन अखबारों की सुर्खियों में रहता है। कभी चोरी की घटनाएं तो कभी मार्फिन तस्करों की घटनाएं। जानने को मिलती है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि इस समय पान मसाला एवं किराना की दुकानों पर रैपर के बाहर पावर नाम की चीज जो कि पैंथर नाम से दुकानों पर उपलब्ध है यह एक भांग का गोला होता है। जो कम पैसे पर मिलता है और अधिक नशा होता है। इस समय यह पैंथर नाम से जाने जाना वाला भांग का गोला बहुत ही तेजी से कोटवा सड़क में विकास कर रहा है। चोरी की घटनाएं एवं नशीले पदार्थों की बिक्री क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।




