स्वाट व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 02 शातिर मारफीन तस्करों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 3 कि 0 ग्रा 0 ( अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 09 करोड़ ) नाजायज मारफीन बरामद।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा
जनपद बाराबंकी में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.09.2021 को स्वाट एवं थाना कोतवाली नगर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर दो शातिर तस्करों 1. इबादुलहक सिद्दीकी पुत्र अब्दुल हक सिद्दीकी निवासी मो 0 कटरा अहिरन पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी , 2. मुईन अब्बास पुत्र स्व 0 हसन अब्बास निवासी काशीराम कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को ओबरी गांव की सड़क से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलो 90 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 स0-734-735 / 2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि इनका एक गैंग है जो मणिपुर से मारफीन लाते है और मणिपुर से मारफीन लाने के लिए ट्रकों एवं ट्रेनों का प्रयोग करते है मारफीन को लखनऊ , बाराबंकी , बरेली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छोटी – छोटी मात्रा में सप्लाई करते है । अभियुक्त इबादुलहक सिद्दीकी पूर्व में नारकोटिक्स विभाग द्वारा वर्ष 2012 में तथा वर्ष -2017 में गोवाहटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से अवैध मारफीन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिसके बारे में जानकारी की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. इबादुलहक सिद्दीकी पुत्र अब्दुल हक सिद्दीकी निवासी मो 0 कटरा अहिरन पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. मुईन अब्बास पुत्र स्व 0 हसन अब्बास निवासी काशीराम कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण:-
1-03 किलो 90 ग्राम मारफीन नाजायज ( अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 09 करोड़ )
पुलिस व स्वाट टीम:-
1- उप निरीक्षक करूणेश शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम 2- उप निरीक्षक अजय सिंह 3-उप निरीक्षक असलमुद्दीन 4- हेड कांस्टेबल तनवीर अहमद। 5-हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह 6- हेड कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह 7-हेड कांस्टेबलआदिल हाशमी 8- कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला थाना कोतवाली
नगर टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमर सिंह। 2- उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा। 3-उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह 4-उप निरीक्षक मारकंडेय सिंह 5-उप निरीक्षक सुधीर कुमार यादव 6- कांस्टेबल विकास सिंह
7-कांस्टेबल मनोज




