
समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी
माह जुलाई 2022 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ एक रैली के रूप में आज दिनांकः 01 जुलाई 2022 को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने शासन से आयी निदेशक डा0 अनीता जोशी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम जी वर्मा के साथ फीता काटकर व हरी झण्डी दिखा कर किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पालिका नवाबगंज के परिसर में समाप्त हुयी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विषेश संचारी रोग एवं दस्तक अभियान 11 विभागों के सहयोग से चलाया जायेगा। विगत चार वर्षो की भॉति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान सम्पादित किया जायेगा। अभियान में वेक्टर जनित कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष के मच्छर जनित रोगों के आकडों के आधार पर चिन्हित किये गये हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगें। आशा एवं ऑगनबाडी कार्यकत्री बुखार के रोगी, इन्फ्जुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोगी के लक्षण उक्त, कुपोषित बच्चों व क्षेत्रवार ऐसे घरों की सूची जहॉ घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो क्षेत्रीय ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध करायेंगें।
नगर पालिका परिषद द्वारा नगरीय निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का संचारी रोगों की रोकथाम तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगें। नगरीय क्षेत्र में मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोगों के विषय में निरन्तर जागरूकता स्थापित रखेंगें।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से ग्रामीण क्षेत्रों में एण्टीलार्वल की व्यवस्था की जायेगी। जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई एवं झाडियों की साफ-सफाई भी करायी जायेगी। ऑगनबाडी कार्यकत्रियों को संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर संवेदीकरण किया जायेगा। ए0ई0एस0/जे0ई0 रोग से विकलांग कुपोषित बच्चों को अति कुपाषित बच्चों की भॉति पुष्टहार/टेक-होम राशन उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, नगर पालिका परिषद के समस्त स्टाफ, यूनीसेफ एवं डब्लू0एच0ओ0 के आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थें।




