
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मेराज अहमद पुत्र फैयाज अहमद निवासी निकट फुलवरिया मस्जिद ग्राम रसौली कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम बखत खेड़ा रेलवे लाइन अन्डर पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसंके विरूद्ध थाना खीरों पर मु०अ०सं०-39/2026 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




