बाराबंकी
पुण्यतिथि पर याद किए गए जिलाध्यक्ष

बाराबंकी जिले के भारतीय जनता पार्ट के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे डॉक्टर अवधेश प्रकाश शर्मा की तेरहवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नसीपुर मंसारा स्थित डॉक्टर अवधेश प्रकाश शर्मा स्मारक पीजी कालेज परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।सामूहिक रूप से उनकी याद में पौधरोपण किया गया।इस मौके पर प्रबंधक राजकुमार शर्मा,प्रशासक विवेक प्रताप सिंह,वरिष्ठ rss प्रचारक वीरेंद्र सिंह,पूर्व सांसद बैजनाथ रावत,अखिलेश चतुर्वेदी समेत आदि मौजूद रहे।




