थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर किया गया गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद।

थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर किया गया गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद।
शिवा वर्मा सम्पादक:-
जनपद बाराबंकी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो 0 साजिद पुत्र मो 0 नासिर अंसारी निवासी नालापार दक्षिणी कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को महमूदाबाद रोड रिलायंस पेट्रोल के पास थाना फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से चोरी की गयी मोटर साइकिल हीरो एचएफ – डिलक्स नम्बर- UP 32 JC 8566 ( वास्तविक नम्बर- UP 32 JE 9772 ) बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना फतेहपुर में मु 0 अ 0 सं0-282 / 21 धारा 41/411/420 भादवि पंजीकृत किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह मोटर साइकिल हीरो एचएफ – डिलक्स लगभग 10 दिन पूर्व बेहटा बाजार थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ से चोरी किया था और मोटर साइकिल को कोई नम्बर से पहचान न सके इसलिए उसका नम्बर प्लेट बदल दिया था । चोरी की मोटर साइकिल को बाराबंकी व सीतापुर में सस्ते दामों में बेच देता है ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता:-
मो 0 साजिद पुत्र मो 0 नासिर अंसारी निवासी नालापार दक्षिणी कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी:-
चोरी की मोटर साइकिल हीरो एचएफ – डिलक्स नम्बर- UP 32 JC 8566 ( वास्तविक नम्बर- UP 32 JE 9772 )
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्य थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 नियाज थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
4. हे 0 का 0 जयनरायन यादव थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।




