Advertisement
अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय एम0सी0एच0 बिग में बैठक हुयी सम्पन्न

सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी

कोविड-19 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय एम0सी0एच0 बिंग में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर इन्द्र विजय विश्वकर्मा को कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो कोरोना पॉजिटिव है और उन्हे होम आइसोलेट किया गया है, उन होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों को कंट्रोल रूम से फोन करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यक दवायें भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके सेंपलिंग की समीक्षा करें और होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों से फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें। कोविड-19 की आर0टी0पी0सी0आर0, ट्रू-नाट मशीन एवं एण्टीजन किट की उपलब्धता तथा कराये गये टेस्ट एवं उनके परिणाम की स्थिति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा व ए0एन0एम0 घर-घर जाकर सर्वे कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डा0 सौरभ चतुर्वेदी, डाक्टर समीर सिंह तथा अन्य सम्बन्धित डाक्टर उपस्थित थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button