जू0) का फाइनल मैच स्टेडियम ए व स्टेडियम सी के बीच खेला गया।

रिपोर्ट:-सौम्य वर्मा
बाराबंकी। पदमश्री के0डी0सिंह बाबू स्वर्ण जयती के उपलक्ष्य में जनपदीय हाकी लीग (जू0) का फाइनल मैच स्टेडियम ए व स्टेडियम सी के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम सी टीम के आदिल नें खेल के 5वें मिनट में गोल करके चैम्पियनशिप पर 1-0 सें कब्जा किया। सीनियर वर्ग का मुकाबला स्टेडियम रेड़ व बेगमगंज क्लब की टीम के बीच खेला गया। स्टेडियम रेड़ की टीम कें शुभम कश्यप नें दूसरे मिनट में शानदार गोल किया। खेल के 8वें मिनट में केशव में मैदानी गोल कर बढ़त बनाई। बेगमगंज क्लब नें खेल के 19वें मिनट आशीष प्रकाश ने गोल करके पहले हाफ में स्कोर 2-1 किया। मैच का तीसरा गोल स्टेडियम की ओर सें विक्की, सौरभ, केशव ने 31वें, 36वें व 38वें मिनट में गोल कर 5-1 से मैच पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि सपा नेता सरताज चौधरी द्वारा विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हाकी एसोसिएशन अध्यक्ष महबूब किदवाई, उपक्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, हाकी सचिव मजहर अजीज खां, मो0 असलम, अमित सिंह, चन्दन अस्थाना, चन्दा रानी, नजमुल हसन, मुजीब अहमद, जयशंकर गुप्ता, धन्नंजय शर्मा मौजूद रहे।



