सरकारी उर्वरक खाद को लेकर किसान सहकारी समिति के लगा रहे चक्कर उनको नहीं मिल पा रही खाद

जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद थाना महमूदाबाद ब्लाक रामपुर मथुरा पुलिस चौकी पैंतेपुर के अंतर्गत ग्राम बिलासपुर गोदान साधन सहकारी समिति लिमिटेड ग्रामीण गोदाम बिलासपुर विकासखंड रामपुर मथुरा में किसानों को नहीं मिल पा रही सरकारी खाद।
जिससे किसान बहुत चक्कर लगा रहे हैं और 2 दिनों से वापस घर लौट जा रहे हैं।
खाद न मिलने की वजह से किसान समय पर खेत की बुवाई नहीं करवा पा रहे हैं।
आज दिनांक 2 नवंबर 2021 को दोपहर 12:00 बजे से शाम तक आधार की फिंगरप्रिंट लेकर किसानों को वापस कर दिया जा रहा है और वहां पर किसानों को पूर्ण रूप से खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान होकर अधिकतर प्राइवेट खाद भंडार से ला रहे हैं।
जहां पर सरकार की गाइड लाइन में क्षेत्रीय लेखपाल और साधन सहकारी समिति के सचिव मिलकर खाद का वितरण भी पूर्ण रूप से करवा पा रहे हैैं।
किसानों की अपील है कि यदि इसी तरह हम लोग खाद न मिलने का शिकार होते रहे तो आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में उतना अच्छा उत्पादन नहीं कर सकते।
तात्पर्य है कि यदि हमारे देश के किसान और मुसीबतो में छोटी छोटी चीजों का शिकार होता रहा तो हमारे देश के हालात बिगड़ सकते हैं क्योंकि अगर किसान मुसीबत में तो देश का संपूर्ण खाद्यान्न हमारे किसानों के कंधों की संपूर्ण जिम्मेदारी है ।
किसान दुखी सब दुखी




