मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रामसनेहीघाट बाराबंकी।।सोमवार को तहसील क्षेत्र के वेद इंस्टीयूट में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गये जिसके मुख्य अतिथि उपजिला अधिकारी रामसनेहीघाट रहे ।
कार्यक्रम में पहुँचे उपजिलाधिकारी विजय त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि
निर्वाचन आयोग की मंशा है कि युवा की सहभागिता इस कार्यक्रम में सबसे अधिक होनी चाहिए। आप फॉर्म 6 के माध्यम से आपका नाम सूची में होगा इस तरफ परिवर्धन, परिमार्जन, व अपमार्जन के लिए 6, 7, 8 फॉर्म का प्रयोग करे।
नवागत तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति 1 जनवरी 2022 में जो 18 वर्ष के हो जाएंगे उनका नाम जोड़ा जाएगा। इसके लिए बी एल ओ घर घर जाएंगे ।यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में डलवाओगे तो आपको वोट देने का अधिकार होगा और आप अपनी सरकार बना पाओगे।
कार्यक्रम की शुरुवात उपजिलाधिकारी विजय त्रिवेदी व ज्ञानेंद्र सिंह ने माता स्वरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर की।विद्यालय की छात्रा शशि तिवारी ने माता सरस्वती शारदागीत गा कर की । जान्हवी राठौर ने स्वागत गीत से स्वागत किया।
हिमांशी शशि सरिता रोली आदि ने नच दे नच दे इंडिया पर ग्रुप डांस कर सबका मन मोह लिया कार्यक्रम का संचालन सुजीत चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से कानूनगो रामदेव शुक्ला लेखपाल चंद्रभान तिवारी घनशयाम सिंह , अमरेश गुप्ता, नीतीश, सुजीत, महेश, विमल, सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



