Advertisement
बाराबंकी

28 अक्टूबर को दीपावली मेले का शुभारम्भ

सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की लगाई जायेगी प्रदर्शनी

मेले में लगाये जायेंगे पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के बिक्री स्टॉल:

मेले में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमः

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने सयुंक्त रूप से जीआईसी ऑडिटोरियम बाराबंकी में 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2021 तक लगने वाले दीपावली मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दीपावली मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्व निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित पटरी दुकानदारों को अतिरिक्त आय हेतु अवसर उपलब्ध कराएं जाने के साथ-साथ डूडा द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित सामग्री वस्तुओं के विक्रय हेतु अवसर उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में लगने वाले दीपावली मेला के दौरान सभी जनपद वासी मेले में आये, मेले में स्थानीय स्तर के विभिन्न उत्पाद जैसे दिपावली के दिये, रंगोली के लिए विभिन्न प्रकार के रंग आदि भी पटरी दुकानदारों द्वारा बिक्री की जाएगी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के बिक्री स्टाल इत्यादि लगाये जायेंगे व सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जो लाभार्थी हैं अर्थात जो भी स्ट्रीट वेंडर हैं इनके जो प्रोडक्ट्स हैं, जो भी चीज यह बेचते हैं इनमें से बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो त्योहारों में उपयोग होती हैं, इसको एक अच्छा मंच देने के लिए, व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगाकर विक्रय करने के लिए इस बार शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि दीपावली के अवसर पर समस्त नगर पालिकाओं में दीपावली मेले का आयोजन किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में दुकानों के लगने के साथ-साथ मेले को और आकर्षक बनाए जाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे और साथ ही साथ वहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए कुछ झूले व फूड स्टॉल भी लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों का एक संयुक्त प्रयास किया है कि इस मेले में अन्य विभागों की शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं उनके प्रदर्शन हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिसमें मुख्य रूप से उद्देश्य रहेगा कि जनपद के लोकल कलाकार हैं उनको भी बढ़ावा मिले।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से यह प्रयास किया जा रहा है कि इस दीपावली मेले में निश्चित रूप से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों द्वारा जो अपने सामान बेचे जा रहे हैं उनको एक अच्छा मंच मिलेगा। इस मेले के माध्यम से ऐसे लोग जो दीए बनाते हैं, मोमबत्तियां अन्य सामान बेचते हैं, उनको लाभ होगा। इस मेले में स्वयं सहायता समूह के कुछ प्रोडक्ट्स जो कि दीपावली के मेले में उपयोगी सिद्ध होंगे उनको भी इस मेले से लाभान्वित करायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में मेले का आयोजन बहुत ही अच्छे तरीके से किया जाएगा, इसमें स्ट्रीट वेंडर और दुकानदारों को लाभ दिलाया जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज सुमित यादव , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा , , परियोजना निदेशक डूडा सौरभ त्रिपाठी , अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
———————

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button