Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी/ईद मीलादुन्नवी (बारावफात) का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। 

 

सिद्धार्थनगर – विजय पाल चतुर्वेदी।

नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी/ईद मीलादुन्नवी (बारावफात) का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डाक्टर यशवीर सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये हिन्दू मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों से अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। हिन्दू मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि कोई समस्या नहीं है हम सभी मिलकर सभी त्यौहार मनायेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये थानाध्यक्षों से नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी के त्यौहार के संबध में की गयी तैयारियों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों/समस्त थानाध्यक्षों निर्देश दिया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी का त्योहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा ले। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहरी/क्षेत्रों की साफ-सफाई/पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।जिलाधिकारी ने कहा कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने दी जाये। अराजकतत्वों के प्रति निषेधात्मक कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करते समय वीडियो ग्राफी/फोटाग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये। जनपद में जिन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जित किया जाना है वहां पर निरीक्षण कर ले । जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 विद्युत को विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन में किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नही किया जायेगा।पुलिस अधीक्षक डाक्टर यशवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त थानाध्यक्षों को निर्देष दिया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा,दशहरा/विजयदशमी को पुरानी परम्परा के अनुसार ही मनाये ,कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न किया जाये। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षो को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ बैठक कर लिया जाये तथा जो भी कमियां परिलक्षित हो उन्हे ठीक करा लिया जाये।इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप,उपजिलाधिकारी बांसी जगप्रवेश,डुमरियागंज त्रिभुवन, शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह,समस्त क्षेत्राधिकारी,समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत,जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 विद्युत,सिद्धार्थनगर तथा समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button