
बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट तहसील के विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत किठैय्या में ग्राम पूर्व प्रधान सुरेश सिंह के आवास पर चौपाल का आयोजन हुआ।चौपाल मे सांसद लल्लू सिंह ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत बताने का प्रयास किया।यही नही अयोध्या रामलला को सजाने सवारने व जीवन के बारे में विस्तृत बताया।
आमजनमानस से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।यही नही भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने स्थानीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा के बारे में जमकर बड़ाई की व विकास पुरुष सतीश चंद्र शर्मा के द्वारा कराए गए कार्यो की सराहना की व दावा करते हुए आगामी चुनाव में दोबारा विधायक बनाने का अपील किया।वहीं क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा किठैय्या से असन्द्रा बाजार जाने के लिए जर्जर मार्ग को डामरीकरण हेतु सलेमपुर भाजपा बूथ अध्यक्ष व भाजपा नेता राम चन्दर सिंह ने डामरीकरण की मांग की।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि परमेन्द्र विक्रम सिंह बाबा,जिलाध्यक्ष शशांक सिंह कुशमेश,इंद्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू,
जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रिंकू,अमरेन्द्र सिंह,सलमान खान,मण्डल अध्यक्ष राकेश लोधी,प्रदीप सिंह,मण्डल महामंत्री मनोज सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला आशू,विवेकानंद शुक्ला विवेक,अभिषेक सिंह,सुधीर पाल,जितेन्द्र शुक्ला,धर्मेन्द्र शुक्ला,सन्तोष सिंह,सतीश सहित तमाम भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




