एबीवीपी द्वारा माल्यार्पण कर मनाई गई गांधी जयंती

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गांधी जयंती के सुअवसर पर गांधी आश्रम में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य आकाश पटेल ने कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना हो तो उन्हें गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनमें सुधार के प्रयास करने की सीख हमें गांधी जी से ही मिलती है!
अवध प्रांत की प्रांत सह मंत्री भावना वर्मा ने बताया कि गांधी जी ने अपना जीवन सत्य/ सच्चाई की व्यापक खोज में समर्पित कर दिया। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी स्वयं की गलतियों और खुद पर प्रयोग करते हुए सीखने की कोशिश की। उन्होंने अपनी आत्मकथा को सत्य के प्रयोग का नाम दिया।
नगर के नगर मंत्री विशाल सिंह , नगर सह मंत्री कल्पना थापा, नगर विस्तारक अमन वर्मा, अवंतिका रावत, संस्कार, सिद्धांत, कृष्णा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


